भाजपा मंडल घट्टिया की बैठक संपन्न

बिछड़ौद। भारतीय जनता पार्टी मंडल घट्टिया की एक आवश्यक बैठक रेस्ट हाउस परिसर घट्टिया में मंडल अध्यक्ष विश्रामसिंह कराड़ा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विधानसभा संयोजक सुमेरसिंह चौहान, विस्तारक जितेंद्र धाकड़, वरिष्ठ नेता बहादुरसिंह सोलंकी, जसवंतसिंह उमठ, दिग्पालसिंह कुमार्ड़ी, यशोदा बैरागी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ईश्वरसिंह कराड़ा, उपाध्यक्ष भगवानसिंह पंवार, जगदीश नारायण त्रिवेदी, अजीता परमार आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में प्रमुुख रुप से मतदाता सूचियों में नव मतदाताओं के नाम जोड़ना, घटाना सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान अंबाराम राजोरिया, मूलचंद पाटीदार, रामकृष्ण पाटीदार, कुशालसिंह, बाबूसिंह सोलंकी, सुरेश चंदेल, करणसिंह चंदेल, रेखा शर्मा, राधा परमार, सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री हरिसिंह चौहान ने किया। आभार मंडल उपाध्यक्ष मुकेश मेहता ने माना।