प्रत्येक बूथ केंद्रों से सर्वाधिक मतदान भाजपा को प्राप्त हो ऐसा लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य करें- पंवार

तराना ।  भाजपा पार्टी अपनी कार्य शैली को देखकर ही जवाबदारी देती है। हमें भी अपनी जवाबदारी पर खरा उतरकर जवाबदारी के साथ कार्य करना चाहिए। अभी कुछ समय बाद चुनाव है। चुनाव हमारी परीक्षा की घड़ी है। हम सब कार्यकर्ताओं को परिवार भाव के संकल्प को लेकर प्रत्येक बूथ केंद्रों से सर्वाधिक मतदान भाजपा को प्राप्त हो ऐसा लक्ष्य लेकर कार्य करना है।
यह बात विधानसभा संयोजक एवं जिला महामंत्री नाहरसिंह पंवार ने भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर ग्राम बगोदा में भाजपा कनासिया मंडल द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। मंडल कार्यसमिति की कामकाजी बैठक में मंडल अध्यक्ष फूलसिंह गुर्जर की अध्यक्षता में तथा पूर्व विधायक ताराचंद गोयल, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक चावड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता करणसिंह गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य ईश्वर जिगर, किसान नेता मुकेश पटेल, पूर्व सरपंच संघ जिला अध्यक्ष तेजसिंह दांगी आदि के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री सचिन सरदार मंडल उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र डॉन, जनपद सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि दारासिंह जाट, माखन सिंह गौरिया, मंडल मंत्री राजेश गलगच, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष करणसिंह चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रमसिंह गुर्जर, सिद्धूसिंह बंजारा, रायसिंह बंजारा, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश परमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम मंडलोई, बूथ अध्यक्ष होकमसिंह चांदना, इंदरसिंह गुर्जर औरंगपुर, ईश्वरसिह गुर्जर, गुराड़िया गुर्जर, शक्ति केन्द्र संयोजक विरम गुर्जर, सोशल मिडिया संयोजक सचिन राठौर, आईटी सेल संयोजक सुनील पटेल, अंतरसिंह चांदना लखन चांदना, सीताराम चांदना, वीरेंद्र चांदना, निर्भयसिंह चांदना आदि सहित भाजपा कनासिया मंडल के पदाधिकारीगण, बूथ इकाई अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक आदि उपस्थित थे। आभार रमेद्रसिंह चांदना ने माना। यह जानकारी शिवनारायण गुर्जर ने दी।