ब्लॉक कांग्रेस ने अगस्त क्रांति दिवस की वर्षगांठ मनाई

नीमच ।  नगर परिषद जीरन के नवीन बस स्टैंड परिसर में सर्वप्रथम महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्याअर्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके किए कार्यों को याद किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद दक ने कहा कि, महात्मा गांधी ने आजादी दिलाने के लिए आंदोलन की शुरूआत करी थी। आज के समय में महात्मा गांधी ने जो अहिंसा और भाईचारे का जो पाठ पढ़ाया था। उसकी बहुत आवश्यकता है। अंग्रेज महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन के आव्हान बाद भारतवर्ष की जनता ने अंग्रेजों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी रामचंद्र मेरावत हरिराम का साफा बांधकर सम्मान किया। इस मौके पर रामचंद्र मैंरावत ने पुरानी बातों का स्मरण करते हुए आजादी के समय से लगाकर वर्तमान समय तक की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के बारे में युवा पीढ़ी को अवगत कराया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, मंडलम अध्यक्ष राकेश मेरावत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जीवराज धानुक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चांदमल राजोरा, विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम गायरी, श्याम सुंदर मेरावत, हरवार मुस्तफा बोहरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन उपरांत मंडलम अध्यक्ष राकेश मेरावत ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान कांग्रेसजनों द्वारा जीरन नगर में निकली आदिवासी सम्मान रैली का भी पुष्प वर्षा कर सम्मान किया।