दानपेटियां खोली, पहले दिन 19 लाख 22 हजार रुपये मिले
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2023/08/awantika-logo-2.jpg)
मन्दसौर। भूतभावन भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में रखी दानपेटियों की गणना गुरुवार को गणना की गई। मंदिर प्रबंध समिति प्रबंधक राहुल रूनवाल ने बताया कि गुरुवार को दानपेटियों को खोलकर उनकी गणना की गई। प्रथम दिवस दानपेटियों से 19 लाख 22 हजार 800 रुपए दानराशि प्राप्त हुई। श्री रूनवाल ने बताया कि शेष गणना का कार्य आज शुक्रवार को किया जाएगा।