जिले के दो दिवसीय राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रवास पर रहीं पूर्व विधायक सीमा मोहिलेलाड़ली बहना कार्यक्रम में भागीदारी कर जिला बैठक को संबोधित किया

खरगोन  ।  भाजपा महिला मोर्चा गुजरात प्रदेश की महामंत्री व बड़ोदरा की पूर्व विधायक सीमा मोहिले खरगोन जिले के दो दिवसीय राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रवास पर रहीं। उन्होंने खरगोन नगर में लाड़ली बहना सम्मेलन में भागीदारी कर जिला बैठक में मार्गदर्शन दिया।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन के निदेर्शानुसार प्रदेश के सभी 57 जिलों में प्रवासी के रूप में राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष बहनों को विभिन्न जिलों में भेजा गया था। पदाधिकारियों का यह प्रवास प्रदेशभर में स्थानीय समस्याओं का आंकलन करने एवं राज्य के विकास को गति देने के उद्देश्य से किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया खरगोन जिले के प्रवास पर आईं गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री सीमा मोहिले ने महिला मोर्चा के विभिन्न करणीय कार्यों व कार्यक्रमों में सहभागी की। जिला कार्यालय पर संपन्न जिला बैठक में श्रीमती मोहिले, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौर, विधानसभा चुनाव संचालन समिति के जिला संयोजक रणजीतसिंह डंडीर, जिला मंत्री आशा वासुरे, भावना वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता पाटीदार, जिला महामंत्री गायत्री गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष देवेंद्रकुमारी तोमर ने मार्गदर्शन दिया। स्वयं सहायता समूह से लाभ कैसे मिलता है, इसकी विस्तृत जानकारी दी।
मंडल अध्यक्ष रेखा चौहान ने मोटे अनाज पर रेसिपी बनाकर श्रीमती मोहिले को भेंट की। उन्होंने मोटे अनाज का कैसे उपयोग किया जाना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी दी। बैठक में श्रीमती मोहिले ने उमा चौहान को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। बैठक में जिले की सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बहनें उपस्थित थीं। संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुनीता तटवारे ने किया व आभार नगर मण्डल अध्यक्ष शीतल राठौर ने माना। इसी प्रकार लाडली बहना कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गोस्वामी ने किया व आभार श्रीमती राठौर ने माना।