उमराव सिंह गुर्जर का जन्मदिन मनाया

नीमच। जिले में विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए जोर आजमा इश में शुरू हो गई है। शहर व जिले में किसान नेता के नाम से विख्यात सहज ,सरल व्यक्तित्व के धनी पूर्व मंडी अध्यक्ष, उमराव सिंह गुर्जर का जन्मदिन यहां गांधी वाटिका स्थित मांगलिक भवन में मनाया गया। पूर्व में एक विधानसभा चुनाव निर्दलीय रूप से तथा एक कांग्रेस पार्टी के बैनर तले लड़ चुके उमराव सिंह गुर्जर अब नीमच विधानसभा से ताल ठोकने जा रहे हैं। हालांकि अभी चुनाव संबंधी औपचारिकताएं भी शुरू नहीं हुई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी से कई दावेदार सामने आ रहे हैं। जिनमें गुर्जर ने अपने जन्मदिन पर जितना जनसमूह इकट्ठा कर लिया इससे उनका पक्ष मजबूत होता दिख रहा है। अब कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट वितरण इनके पक्ष में किए जाने पर कार्यकर्तार्ओं की फौज का जोश काम में आएगा। श्री गुर्जर अपनी कांग्रेस पार्टी ही नहीं अन्य नेताओं एवं कार्यकर्तार्ओं के बीच भी लोकप्रिय हैं।