अखंड रामायण पाठ 1 माह तक चलेगा

इंगोरिया। अचलेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार सावन माह में रामायण पाठ का आयोजन किया। आसपास के श्रद्धालु रामायण पाठ में सहयोग कर रहे हैं। पंडित राजकिशोर चर्तुर्वेदी ने बताया कि मंदिर पर श्रावण माह में भगवान शिव का अभिषेक, हवन, अखण्ड ज्योति एवं महा आरती हो रही है जिसमें धार्मिक श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
पैदल चलकर उज्जैन तक कलश यात्रा निकाली
इंगोरिया। गणेश मंदिर से जल कलश यात्रा उज्जैन महाकालेश्वर तक निकाली गई। महिला पुरूषों एवं युवकों ने पैदल चलकर महाकाल मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक किया।