आज भाजपा बड़नगर विधानसभा का सम्मेलन

बड़नगर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी व कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 3 अगस्त को प्रात: 9 बजे प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़नगर विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अनिल फिरोजिया एवं जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उक्त कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह भाजपा के बड़नगर नगर, खरसोदकलां मण्डल, ग्रामीण मंडल, इंगोरिया मण्डल के अध्यक्षों ने किया। जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी गौरव जैन ने दी।