शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की

ब्यावरा । भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ जिले के नवनियुक्त कार्यकारिणी में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पंडित अमित शर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया भाजपा जिला उपाध्यक्ष जसवंत गुर्जर को बनाया गया। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री पंडित अमित शर्मा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जसवंत गुर्जर ने श्री शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान संगठन से संबंधित कई प्रकार की चर्चा हुई प्रदेश अध्यक्ष नवीन दायित्वों का निर्वहन करते हुए राजगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी का पांचों विधानसभाओं विजय पताका लहराया जाए इसके लिए शक्ति केंद्रों से लेकर गांव गांव भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजगढ़ जिले में कमल खिलाने का लक्ष्य नवीन कार्यकारिणी के कंधों पर आया है इस लक्ष्य को बखूबी राजगढ़ जिले का संगठन भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर के नेतृत्व में 200 पार के नारे के साथ राजगढ़ जिले की पांचों सीटों पर भाजपा का कमल खिलाने का संकल्प दिया। नवनियुक्त भाजपा जिला महामंत्री पंडित अमित शर्मा ने प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर अल्पसंख्यक बोर्ड के मंत्री सनावर पटेल राजगढ़ जिले के संभाग सह प्रभारी कांत देव सहित प्रदेश के नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त किय।
ा इस दौरान उनके साथ नवनियुक्त भाजपा जिला उपाध्यक्ष जसवंत गुर्जर भाजपा विधानसभा विस्तारक अजय सोनी भी सभी वरिष्ठ और से मुलाकात के दौरान उपस्थित थे।

Author: Dainik Awantika