मुख्यमंत्री शिवराज ने जन कल्याण की कामना से महाकाल की तीसरी सवारी पर गर्भगृह में किया सपत्निक पूजन,

 उज्जैन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह एवं पुत्र कार्तिकेय एवं कुणाल के साथ श्रावण मास के तीसरे सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल मंदिर में गर्भगृह से पूजन कर जन कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक, पूजन किया। पूजन पुजारी बाला गुरु ने कराया। श्रावण मास के सोमवार को मुख्यमंत्री पूरे परिवार के साथ देव दर्शन को निकले। उन्होंने धार्मिक नगरी उज्जैन में आकर महाकाल से आशीर्वाद लिया और कहा कि यहाँ आकर में धन्य हो जाता हूं। पुण्य की प्राप्ति भी होती है।