समुद्र में तैरता मिला 5300 किलो कोकीन, कीमत 7 हजार करोड़ रुपए, पुलिस ने 5 लोगों को किया अरेस्ट

ब्रह्मास्त्र रोम

इटली ने समुद्र में तैरती 5300 किलो कोकीन को जब्त किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को सिसली शहर की पुलिस ने दी। कोकेन की कीमत 7 हजार करोड़ रुपए बताई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली थी कि साउथ अमेरिका से एक जहाज में कोकीन भेजी जा रहा है।
तब से इटली का कोस्ट गार्ड वहां से आने वाले जहाजों पर नजर रख रहा था। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कोकीन के पैकेटों को समुद्र में फेंक दिया था। इसके बाद इटली में ड्रग माफिया कोकीन को मछली पकड़ने वाली बोट में डालकर ले जा रहे थे। इसी दौरान इटली के सर्विलांस एयरक्राफ्ट की नजर इन पर पड़ गई।

3 देशों के 5 लोग गिरफ्तार
तस्करों को ड्रग्स ले जाते हुए देखने के बाद कोस्ट गार्ड के एयरक्राफ्ट ने सिसली की पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 2 ट्यूनिशिया, 1 इटली, 1 अल्बानिया और एक फ्रेंच तस्कर को गिरफ्तार किया। इन लोगों से पूछताछ कर इटली में कोकेन भेजने वाले तस्करों के बारे में पता लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस के समय पर लिए गए एक्शन की सिसली राज्य के राष्ट्रपति रिनाटो शिफानी ने सराहना की है। उन्होंने कहा- ड्रग्स हमारे देश के लिए काफी बड़ी मुसीबत है। कुछ बेशर्म लोग परिवारों और लोगों को खतरे में डालने के लिए इसके बीज बोए हैं।

अप्रैल में 2 हजार किलो कोकीन तैरता मिला
ल्ल इससे पहले अप्रैल के महीने में भी इटली के कोस्ट गार्ड ने समुद्र में तैरती ड्रग्स को जब्त किया था। सिसिली कोस्ट पर तैर रहे 2 हजार किलो कोकीन के जखीरे पर इटली के मैरिटाइम सर्विलांस एयरक्राफ्ट की नजर पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को अलर्ट किया। 70 पैकेटों को इटली के कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया था। जब इसे जमीन पर लाकर पैकेट खोले गए तो उसमें कोकीन निकला।
ल्ल कस्टम के अधिकारियों के मुताबिक कोकीन के पैकेटों को मछली पकड़ने के जाल में लपेट कर फेंका गया था। इसके साथ लुमिनस ट्रैकिंग डिवाइस भी बांधा गया था, ताकि इसे बाद में रिकवर किया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक इसे छिपाने के लिए कार्गो शिप से फेंका गया था। तस्करों को उम्मीद थी कि वो बाद में इसे ढूंढ कर तय जगह पर सप्लाई कर देंगे।