राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंची ग्वालियर

ग्वालियर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज ग्वालियर पहुंची । सुबह 11:35 बजे उनका विशेष विमान राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर उतरा यहाँ पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया , गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी कर इनका स्वागत किया जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जयविलास पैलेस म्यूजियम देखने पहुंची। इसके बाद एबीवी ट्रिपल आइटीएम के दीक्षा समारोह में शामिल हुई। उनके कार्यक्रमों में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहें।