पुलिस ने हेल्प लाइन 1090 की जानकारी देकर शपथ दिलाई

इंगोरिया। आॅपरेशन अभिमन्यु के तहत इंगोरिया में पुलिस ने अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया। शनिवार को हमारा अधिकार हमारी सुरक्षा के अन्तर्गत राज्य स्तरीय महिला अपराध हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करने हेतु लोगों को प्रेरित किया। सब इंस्पैक्टर आरती डावर ने त्वरित कार्रवाई एवं तत्काल सहायता हेतु शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, भ्रूण हत्या एवं अशिक्षा के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव, प्रधान आरक्षक संग्राम सिंह, आरक्षक स्वरूप हिरवे आरक्षक दिवाकर शर्मा सहित ग्राम वासी उपस्थित थे।