गांव-गांव टोटी लगवा दी, क्योंकि चुनावी वर्ष है, पर उसमें पानी तो आता ही नहीं – यादव

सांवेर विधानसभा की चुनावी मीटिंग कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में संपन्न

इंदौर। सांवेर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के नेतृत्व में बैठक की गई। इस बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस से नियुक्त किए गए सीनियर ऑब्जर्वर अर्जुन मोढवाडिया,विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुजरात ने विशेष रुप से उपस्थित होकर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।बैठक में सर्वप्रथम इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने अतिथियों का स्वागत किया
सीनियर आब्जर्वर अर्जुन मोढवाडिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनावी वर्ष है और भाजपा प्रदेश की जनता को प्रलोभन देने में लगी हुई है। मुख्यमंत्री रोज प्रदेश में नई-नई झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। मोढवाड़िया ने कहा कि देश की जनता को समझाना होगा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने 15 माह में प्रदेश हित में और प्रत्येक नागरिकों के लिए क्या-क्या कार्य किए, जो अच्छे कार्य भाजपा ने 20 वर्षों में नही किये वह अच्छे और जनहित में कांग्रेस की सरकार ने 15 महीने में कर दिखाया। लाडली बेटी और लाडली बहना की शादी के लिए 51000 देने का कार्य किया तो वह कांग्रेस ने किया। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है । इस महंगाई के दौर में सब्जी बनाने का खाद्य तेल नही खरीद सकते थे, पेंशन बढ़ाने का जो कार्य किया वह कांग्रेस ने किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि उम्मीदवारी जताना सबका हक और अधिकार है लेकिन मतभेद मत रखना। कांग्रेस से जिसको भी टिकट मिल जाए, उसे सबकौ मिलकर जिताना है। यह वही तुलसी सिलावट है जिन्होंने इसी सांवेर में कार्यक्रम करके किसानों के कर्ज माफी के प्रमाण पत्र बांटे थे और आज भाजपा में जाकर झूठ बोलते हैं कि कर्ज माफ नहीं हुआ। जब वह कहते थे कि कांग्रेसी मेरी मां है और मां को ही बदल लिया।