होमगार्ड सैनिक ने फांसी लगाई

ब्रह्मास्त्र गुना

गुना जिले में पदस्थ होमगार्ड सैनिक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अपने गांव में ही उसने फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह घरवालों को पता चला। उसने दो पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। मंगवार गांव के रहने वाले लेखराज लोधा होमगार्ड में पदस्थ थे। वह ड्यूटी के लिए गांव से ही अप-डाउन करते थे। कुछ समय से वह परेशान चल रहे थे। सुसाइड नोट में उन्होंने तीन लोगों पर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है।