दोस्त के साथ पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था युवक..बस ने बाइक को मारी टक्कर,दो युवकों की मौत..

उज्जैन।  हादसा झारडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडीखेड़ा के पास हुआ। बताया जा रहा है की  मंदसौर के समीप शामगढ़ में रहने वाला जितेंद्र पिता अमरसिंह राठौर (23) अपने दोस्त कमलसिंह पिता भगवान सिंह (19) के साथ बाइक से ससुराल नीमखेड़ा आ रहा था। झारडा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडीखेड़ा में यात्रियों से भरी बस ने दोनों को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस घटनास्थल पहुंची और गंभीर घायल युवकों को जिला अस्पताल रवाना किया।

दोस्त के साथ पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था युवक..

यहाँ बता की 108 एम्बुलेंस अस्पताल तक पहुंचती उससे पहले दोनों ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि जितेन्द्र का छह माह पहले विवाह हुआ था। वह मायके आई पत्नी से मिलने आ रहा था। उसके दोस्त का विवाह नहीं हुआ था। दोनों खेती किसानी का काम करते थे।

बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

झारडा पुलिस के अनुसार मौके से जब्त की गई बस बीके यादव की है। मामले में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।