लोन महंगे नहीं होंगे, ईएमआई भी नहीं बढ़ेगी, रेपो रेट 6.50% पर बरकरार

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को रेपो रेट में इजाफा न करने का फैसला किया। यानी ब्याज दर 6.50% बनी रहेगी। लगातार दूसरी बार आरबीआई ने दरों में बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी। आरबीआई के अनुमान के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में महंगाई 4% के ऊपर ही रहने की संभावना है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023-24 में रियल जीडीपी ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान है।