April 19, 2024

– उज्जैन में उद्योग को लेकर बोले – योजनाओं पर काम चल रहा है

दैनिक अवंतिका उज्जैन।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल रविवार की सुबह उज्जैन आए। वे महाकाल मंदिर पहुंचे व सोला पहनकर गर्भगृह में जाकर सपत्निक भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। पुजारी आशीष गुरु, संजय गुरु व विकास गुरु ने उनका पूजन कराया। इसके बाद उन्होने नंदी हाल में बैठकर ध्यान लगाया व सुबह की भोग आरती भी देखी।

मंदिर जाने से पहले वे नवनिर्मित  महाकाल लोक भी घूमे। ई-कार्ट में बैठकर उन्होंने इसका अवलोकन किया। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल भी मौजूद रहे। मंदिर समिति की ओर से अध्यक्ष व कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, प्रशासक संदीप सोनी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मंत्री गोयल का भगवान महाकाल का प्रसाद व तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। मंत्री गोयल ने पत्रकारों से कहा कि महाकाल के पूरे प्रांगण को सुंदर बनाने का कार्यं हुआ है। यह प्रतीक है नए भारत का। इस दरबार में आकर देश के प्रति कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। उज्जैन में उद्योग की संभावनाओं को लेकर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मित्र टेक्सटाइल मेगा पार्क प्रारंभ हो रहा है। यहां उद्योगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। उज्जैन में भी अलग-अलग योजनाओं के कार्य चल रहे।