April 23, 2024

अस्पताल में दोनों ने तोड़ा दम…ग्रामीणों ने कहा दोनो एक दूसरे से करते थे प्रेम….

खरगोन। जिले के कसरावद थानाक्षेत्र में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है।अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार प्रिती पिता संतोष भालसे (21) निवासी माकडखेडा और अजय यशवंत बागदरे (26) को गंभीर हालत में कसरावद से जिला अस्पताल लाए थे। यहां आईसीयू में दोनो को भर्ती किया गया, शुक्रवार दोपहर में दोनों ने दम तोड़ दिया। पीएम के बाद शव साथ आए ग्रामीणों का ेसौंप दिया।पीएम रुम में मौजूद नरेंद्र खांडेकर, परमानंद गंगारेकर ने बताया अजय और प्रिती दोनों करीब 2 वर्षो से एक दूसरे को पसंद करते थे। शुक्रवार को दोनो सुबह करीब 11 बजे कीटनाशक पीकर थाने पहुंच गए थे, उन्होंने पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। पुलिस को कीटनाशक पाइजन की बात बताने पर उन्हें कसरावद अस्पताल भर्ती कराया गया। थाने से सूचना पर हम अस्पताल पहुंचे। यहां हालत बिगडऩे पर खरगोन लाए थे। पीएम होने तक दोनो के परिजन अस्पताल नही पहुंचे थे।

रिपोर्ट जितेंद्र आर्य