April 16, 2024

रात को नशे में मचाई हुड़दंम सुबह पहुचे अस्पताल….. 

उज्जैन।  मक्सी रोड स्थित पवासा क्षेत्र में 1 दिन पहले रात्रि के समय करीब 9 आरोपियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की थी। इसके साथ ही हथियार लहराते हुए क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाया था। मामले में पुलिस ने रात्रि में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ के बाद मामले में कुल 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को पुलिस को जानकारी लगी कि दो आरोपी विक्रम नगर ब्रिज के पास मौजूद है। जब पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी भागने लगे। जिसकी वजह से वह घायल हो गए ।

आतंक मचाने वाले बदमाश का अब अस्पताल में इलाज जारी….. 

जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विक्रम नगर ब्रिज से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य नाबालिग आरोपियों को भी अभीरक्षा में लिया गया है। इस प्रकार कुल 9 आरोपियों में से 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। तो वही चार आरोपी अभी फरार है । डीएसपी सचिन परते ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था।