April 20, 2024

सारंगपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बुथ विजय संकल्प अभियान के तहत शनिवार को गुलावता मंडल के कलस्टर वाइज गुलावता, ईचवाडा, पाडल्यामाता, काचरिया भाई शक्ति केंद्र के कार्यकतार्ओं की कार्यशाला ग्राम काचरिया भाई में संपन्ना हुई। जिसमें मुख्य वक्ता मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह बेैस ने कार्यकतार्ओं को अपना बूथ सबसे मजबूत का मंत्र देकर अपने बूथ पर 51 फीसद वोट कैसे बढे इसकी चिंता कर कार्यकर्ता घर घर संपर्क बढाएं, इसी के साथ बूथ समिति के 22 करनीय कार्य को समझाया गया। साथ में क्षेत्रीय विधायक कुंवरजी कोठार ने सभी कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की। इसी के साथ मुख्य वक्ता के रूप में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम राजपूत ने भी अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम सोनी ने की, जिसमें विधानसभा विस्तारक जितेंद्र चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री गोपाल सेन, रामनारायन वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष ललित नागर, राजेश पाटीदार, कांतिलाल खाती, वरिष्ठ नेता रतन सिंह राजपूत, मेहरबान सिंह राजपूत, सरपंच शिवनारायण सोधिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पुरुषोत्तम पाटीदार, पहलाद देथलिया, जगदीश नागर, आनंदी पाटीदार, सूरज नागर, मुकेश परमार मौजूद रहे।