April 20, 2024

उज्जैन। महाकाल मंदिर में रविवार को आंध्रप्रदेश निवासी भक्त नलम श्रीनिवास के बेटे ईश्वर शाही विशाल ने 7 किलो 800 ग्राम चांदी का शेषनाग दान किया। इसकी कीमत 6 लाख 60 हजार रुपए से अधिक है।
इसके पहले उनकी बेटी महाद्वीव भी महाकाल के लिए 3 किलो चांदी के दो बड़े कलश दान दे चुकी है। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य एवं पुजारी राम शर्मा व मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने दानदाता का नंदीहॉल में महाकाल का लड्डू प्रसाद, तस्वीर भेंट कर सम्मान किया।