April 19, 2024

भोपाल। बहुचर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री को मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विवेक अग्निहोत्री को 2014 के बाद की स्थितियों पर फिल्म बनाने की सलाह दी है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा- विवेक अग्निहोत्री जी, आप एक सफल फिल्म निर्माता हैं। देल्ही फाइल्स के साथ एक और फिल्म अवश्य बनायें, जिसकी शुरुआत 2014 से हो सकती है। द ठग ऑफ मॉडर्न इंडिया (“The Thugs Of Modern India”)। ब्लाक बस्टर होगी। उदाहरण के लिए किरण पटेल, संजय शेरपुरिया, नीरव मोदी, मेहूल चौकसी और भी कई हो सकते हैं। केवल आप को कुछ निष्पक्ष रिसर्च करना होगा। इसकी शूटिंग का लोकेशन गुजरात में ही होना चाहिए। फंड की कोई दिक्कत नहीं होगी। पूर्व के आप के “मित्रों” में द केरला स्टोरी के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह भी अब जुड़ गए हैं। यह भी गुजरात के ही हैं।

विवेक के ‘ भोपाली’ बयान पर मचा था बवाल

फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में भोपाली का मतलब होमो सेक्सुअल बता दिया था। विवेक के इस बयान के बाद भोपाल में बवाल मच गया था। भोपाल के लोगों ने उनके इस बयान की निंदा की थी। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर अग्निहोत्री के बयान की आलोचना की थी। दिग्विजय सिंह ने उसी वक्त ट्वीट कर लिखा था – विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है। यह आम भोपाल निवासी का नहीं है।