अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओ का सम्मान

बुरहानपुर। ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से रविवार को स्थानीय परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज के अलग अलग क्षेत्रो में काम कर रही प्रतिभाओं का सम्मान किया गया है। इसके तहत डॉ. मुस्कान जूनागढ़े को भी सम्मानित किया गया। समारोह में अतिथि के बतौर महापौर माधुरी पटेल मौजूद थीं। इस दौरान विश्व विद्यालय की दीदीयों ने प्रतिभाओं का सम्मान किया। दरअसल प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ’खुशाल महिला खुशाल परिवार कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान बुरहानपुर क्षेत्र की डॉक्टर डॉ मुस्कान जूनागढे को बीडीएस डिग्री में प्रथम स्थान आने पर सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट धनराज पाटील