भावसार समाज ने मनाई हिंगलाज जयंती

सुसनेर रविवार की शाम को स्थानीय इतवारिया बाजार में स्थित श्री चतुर्भुजा नाथ भावसार मन्दिर में भावसार समाजजनों ने हिंगलाज जयंती मनाई। इस अवसर पर भावसार समाज की महिला एवं पुरुषों द्वारा मां हिंगलाज देवी का पूजन कर महाआरती की गई। एवं महाप्रसादी सभी समाजजनों ने ग्रहण की। हिंगलाज जयंती के अवसर पर कवि डाक्टर रामप्रताप भावसार, बालकिशन भावसार, गोविंदराम भावसार, शिवदयाल भावसार, ओमप्रकाश भावसार, मनोहर भावसार, दिनेश भावसार, विष्णु भावसार, दीपक भावसार, नरेश भावसार, सुनील भावसार, हेमन्त भावसार, अशोक भावसार, नवीन भावसार, रामप्रसाद भावसार सहित बड़ी संख्या में भावसार समाज की मातृशक्ति उपस्थित थी।