नगर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा गणगौर का पर्व

सुसनेर नगर में इन दिनों महिला मंडल के द्वारा बड़ी उत्साह के साथ गणगौर का पर्व मनाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को शाम 6 बजे सर्व हिन्दू समाज की महिलाओ के द्वारा ढोल ढमाके के साथ श्री राम मंदिर धर्मशाला प्रांगण से गणगौर की फुलपाती निकाली गई। जो हनुमान छत्री, शुक्रवारिया बाजार,हाथी दरवाजा, पालिका बाजार, पांच पुलिया, साई चौराहा, डाक बंगला होते हुई मनकामनेश्वर महादेव मंदिर पहुँची जहाँ पर फुलपाती का विश्राम किया गया।

फुलपाती में दूल्हा दुल्हन के रूप में बच्चे शामिल रहे। आप को बतादे की गणगौर पर्व का यह आयोजन 23 मार्च तक चलेगा जिसके बाद इसका समापन होगा। प्रतिदिन अग्रवाल व माहेश्वरी समाज के द्वारा गणगौर की फुलपाती निकाली जा रही है। वही रविवार को सर्व हिन्दू महिला मंडल के द्वारा फूलपाती निकाली गई। इस दौरान माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, सकल ब्राह्मण समाज, स्वर्णकार समाज, राजपूत समाज, राठौर समाज, भावसार समाज, माली समाज सहित समस्त समाज की महिलाएं शामिल हुई।

 

रिपोर्ट-अर्पित हरदेनिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *