April 25, 2024

सुसनेर | शुक्रवार को महिलाओ के द्वारा दशा माता पूजन किया। नगर सहित ग्रामीण अंचल में जगह जगह लगे पीपल के वृक्ष की महिलाओं ने परम्परानुसार व्रत रखकर पूजा कर सूत का धागा बांधकर ग्यारह परिक्रमा की और धागा अपने गले में भी धारण किया। महिलाओं ने अपने घर की दशा सुधारने के लिए माता से प्रार्थना भी की। आपको बता दें कि जिस सूत के धागे को महिलाएं इस व्रत के दौरान धारण करती है उसे वह पूरे वर्ष अपने गले में बांधे रखती है। यह धागा एक साल पूरा होने पर अगली दशा माता के पूजन पर ही बदला जाता है। इस परम्परा का निर्वहन करने के लिए पीपल के वृक्ष के समीप ही महिलाओं ने दशा माता की कथा का भी श्रवण किया। सुसनेर में श्री राम मंदिर धर्मशाला प्रागंण, बडा जीन परिसर, विधायक कार्यालय के समीप, मेला ग्राउण्ड क्षेत्र, रामद्वारा मंदिर, चोष्टी माता मंदिर, जुनीकचहरी क्षेत्र, इतवारिया बाजार क्षेत्र में पीपल के वृक्ष की पूजा महिलाओं द्वारा की गई। इस दौरान पूजन करने के लिए सुबह से तक महिलाओं की भीड हुई।