April 19, 2024

बुरहानपुर | मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा वन कर्मचारियों पर लगातार हो रहें हमलों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

वन कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करें, और वन कार्यालयों को हथियारों से लैस करें।”

वन कर्मचारियों की सुरक्षा की ठोस नीति बनाए शासन – दिलीप इंगले

बुरहानपुर- भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला बुरहानपुर द्वारा वन विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों की सुरक्षा सहित जंगल की सुरक्षा को लेकर आज मा.मुख्यमंत्री जी के नाम जिला कलेक्टर एवं वन मंडल अधिकारी बुरहानपुर को ज्ञापन सायं 5:30 बजे सौपा|

तीर वा गोफन से किया हमला
जब पुलिस और वन विभाग की टीम बुरहानपुर जिले के घाघरला जगंल में पहुंची, उसी समय अतिक्रमणकारियों ने सभी पर तीर वा गोफन से हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान वन कर्मचारी घायल हो गए।

इस अवसर राष्ट्रीय कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप इंगले एवं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री संजय चौधरी ने कहा कि प्रदेश के वन कर्मचारियों के ऊपर पिछले वर्ष से ज्यादा प्राणघातक हमले अतिक्रमणकारी कर चुके है लेकिन मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वन कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इस कारण अतिक्रमणकारी के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मा. मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग करता कि वन कर्मचारियों के सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश सरकार कोई ठोस नीति बनाए। उनकी सुरक्षा के लिए तत्काल विभागीय स्तर पर सार्थक कदम उठाए जाएं।
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव अनिल जैसवाल एवं जिला अध्यक्ष सुरेश पवार ने कहा कि वन कर्मचारियों के ऊपर अतिक्रमणकारी प्राणघातक हमले कर चुके है। लेकिन शासन ने वन कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाए हैं और ना ही कोई ठोस वन कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा नीति बनाई है। वन कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करें, और वन कार्यालयों को हथियारों से लैस करें।”

अतिक्रमणकारी के ऊपर रासुका लगाई जाए। घायल वन कर्मचारियों को 5 लाख की आर्थिक सहायता और नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाए, बंदूक का लाइसेंस और चलाने का अधिकार दिया जाए तभी वन कर्मचारी निष्ठा से वनों की रक्षा कर पाएगा।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ सहित मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे|