April 27, 2024

उज्जैन

दुनिया भर में मनाए जाने वाले होली के त्यौहार की शुरूआत धार्मिक नगरी उज्जैन से हो गई है। यहां सबसे पहले होली के त्यौहार की शुरूआत विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से हुई। बाबा महाकाल के दरबार में होली का उत्सव आज (मंगलवार) धूमधाम से मनाया गया। सुबह चार बजे भस्मारती में पण्डे पुजारियों ने बाबा महाकाल के साथ होली खेली। यहां सभी ने बाबा की भक्ति में लीन होकर अबीर, हर्बल गुलाल और फूलों के साथ होली मनाई। इस दौरान बाबा महाकाल का दरबार रंगों से सराबोर नजर आया।

रंगो के त्यौहार होली की शुरूआत सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार से हो गई है। यहां परंपरा अनुसार भस्मारती में बाबा महाकाल को रंग लगाया गया। पण्डे पुजारियों ने आरती के दौरान बाबा की भक्ति में लीन होकर अबीर, हर्बल गुलाल और फूलों के साथ होली खेली। बाबा महाकाल के दरबार में मनाई जाने वाली होली देश भर में प्रसिद्ध है इसीलिए आज देश के कोने-कोने से कई भक्त उज्जैन में मनाई जाने वाली इस होली को देखने के लिए मंदिर पहुंचे थे।