March 28, 2024

महू

मध्यप्रदेश के दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हुआ। यहां एक तेज रफ्तार यात्री बस नाले में पलट गई। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। 38 यात्री घायल हैं। वहीं दूसरी ओर उज्जैन में एक बस से कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सामने से आ रहे दूसरे कंटेनर से जा भिड़ी। इसमें तीन लोगों की जान चली गई।

इंदौर से निकली बस खंडवा जा रही थी। बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस सिमरोल भैरव घाट पर पहुंची थी। यहां बस का शॉफ्ट टूटने से वह सीधे नाले में जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पास के लोगों ने घायलों को निकाला। दो महिलाएं सावित्रीबाई और सविता की हादसे में जान चली गई। दोनों खंडवा की रहने वाली बताई जा रही हैं। वहीं बाकी घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही सिमरौल थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है।