April 24, 2024

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शनि प्रदोष के उपलक्ष्य में बाबा के आंगन में महाकाल महिला भजन मंडली द्वारा फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें फॉग उत्सव के भजन और गुलाल उड़ाया गया।
शनिवार की महाकाल मंदिर परिसर स्थित ओम्कारेश्वर मंदिर के पास महाकाल महिला भजन मंडली द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। विगत 21 वर्षों से लगातार मनाए जाने वाले इस उत्सव में बड़ी संख्या में महिला पहुंची थी। होली से दो दिन पहले महाकाल मंदिर में जमकर उड़ गुलाल, भजन गाती महिलाओं और उड़ते गुलाल को को देख बड़ी संख्या में मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु भी फाग उत्सव में रमे हुए दिखाई दिए। महाकाल मंदिर के नियमित दर्शनार्थी मंजू शर्मा एवं नंदा पंवार ने बताया कि सभी सखियों ने इस परंपरा का निर्वहन किया। महाकाल के आँगन में फाग उत्सव का मजा ही कुछ और होता है। इस दौरान सुनीता पवार,अलका मिश्रा, रूपाली अग्रवाल, लक्ष्मी परिहार सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने फाग उत्सव का आनंद लिया।