April 24, 2024

भोपाल के जंबूरी मैदान पर प्रदेश भर से पहुंची महिलाओं का जमावड़ा, हर महीने देंगे 1000 रुपये

प्रदेश में 2.60 करोड़ महिला वोटर, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मिलेगा फायदा

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के मौके पर नई शुरुआत हो रही है। भोपाल के जंबूरी मैदान पर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की लॉन्चिंग कर रहे हैं। इस योजना के जरिए महिलाओं को 1000 रु. हर महीने दिए जाएंगे। आज के कार्यक्रम में प्रदेश भर से महिलाएं भोपाल पहुँच गई हैं। योजना की लॉन्चिंग से पहले मुख्यमंत्री और संगठन ने मंत्रियों की बैठक बुलाई है।
मप्र में 5 करोड़ 39 लाख 87 हजार 876 वोटर हैं। इनमें 2 करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 महिला वोटर हैं। इन महिला वोटर्स में केवल उन्हीं विवाहित महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा, जिनके परिवार की आमदनी ढाई लाख से कम है। या पांच एकड़ से कम जमीन है। 23 से 60 साल की उम्र के बीच की विवाहित, तलाकशुदा, विधवा, परित्यक्ता महिलाएं इस योजना में पात्र होंगी।

Box
सबसे ज्यादा महिला वोटर्स वाली विधानसभाएं

विधानसभा महिला वोटर
इंदौर क्र.5- 191326
गोविंदपुरा- 180391
इंदौर क्र.1 – 169107
हुजूर – 168353
इंदौर क्र. 2 – 163640