April 27, 2024

मुंबई
आमिर खान और किरण राव शादी के 15 साल बाद अलग हो गए हैं। एक आधिकारिक बयान जारी कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। आपसी सहमति से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है। अपने बयान में आमिर और किरण ने कहा कि ह्यअपने 15 साल के खूबसूरत सफर में हमने एक साथ जीवन भर का अनुभव, आनंद और खुशी महसूस किया है। हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार के साथ बढ़ा है। अब हम अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। अब पति-पत्नी के रूप में नहीं बल्कि एक दूसरे के को-पैरेंट्स और परिवार के साथ।ह्य