अडाणी ग्रुप के 10 में से 8 शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स 250 पॉइंट चढ़ा

ब्रह्मास्त्रनई दिल्ली
शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (20 फरवरी 23) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़कर 61,250 के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंकों से ज्यादा की तेजी है। यह 18,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट है। अडाणी विल्मर और पावर के शेयरों में आज तेजी दिख रही है। अडाणी पावर 5% ऊपर है जबकि विल्मर करीब 2% बढ़कर कारोबार कर रहा है। वहीं अडाणी ग्रीन एनर्जी, ट्रांसमिशन और टोटल गैस में करीब 5% की गिरावट है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी एंटरप्राइजेज भी 5% टूटा है। एनडीटीवी, एसीसी और अंबुजा सीमेंट भी गिरकर कारोबार कर रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिला। र&ढ 500 इंडेक्स में 0.28% गिरावट रही और यह 4,079.09 के लेवल पर बंद हुआ। नेस्डेक भी 0.58% गिरकर 11,787.27 के लेवल पर बंद हुआ।