क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली लड़की गिरफ्तार

ब्रह्मास्त्र मुंबई

टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शॉ एक लड़की से बेसबॉल बैट छीनते नजर आ रहे हैं। वहीं, उस लड़की का साथी शॉ का वीडियो बनाते दिख रहा है। लड़की और उसके साथी ने आरोप लगाया है कि शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की। फिर बाहर बेसबॉल बैट से हमला किया। वाकया मुंबई के सांताक्रूज में एक फाइव स्टार होटल के पास का है। पुलिस ने सपना गिल नामक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सपना एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।