April 26, 2024

टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शॉ एक लड़की से बेसबॉल बैट छीनते नजर आ रहे हैं। वहीं, उस लड़की का साथी शॉ का वीडियो बनाते दिख रहा है। लड़की और उसके साथी ने आरोप लगाया है कि शॉ और उनके दोस्तों ने डांस क्लब में उनके साथ मारपीट की। फिर बाहर बैसबॉल से हमला किया।

वाकया मुंबई के सांताक्रूज में एक फाइव स्टार होटल के पास का है। पुलिस ने सपना गिल नामक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सपना एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं।

लड़की ने शॉ पर आरोप लगाए
वायरल वीडियो में लड़की, उसका साथी, पृथ्वी शॉ और कुछ पुलिसवाले नजर आ रहे हैं। शॉ किसी से फोन पर बात करते दिख रहे हैं। लड़की और उसके साथी का कहना है कि वह भी पार्टी करने ही गए थे, लेकिन शॉ के दोस्तों ने उनके साथ क्लब में मारपीट की। लड़के ने कहा कि वह शॉ के साथ सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था, तभी शॉ ने उसका फोन छीनकर फेंक दिया और उसे धक्का दे दिया।