April 19, 2024

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मालवा- निमाड़ की बड़ी भूमिका

भोपाल। मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। करीब 5 लाख 7 हजार 308 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतगणना और परिणाम की घोषण 23 जनवरी को होगी।
मतदान आज सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। जिसके लिए कुल 343 वार्डों में 720 मतदान केन्द्र बनाए गए है। कुल 1144 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए मैदान में है।
इस बार मालवा, निमाड़ के यह निकाय चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि, इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मालवा निमाड़ की ही सबसे बड़ी भूमिका होगी।
इस बार भाजपा, कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के अलावा पार्टी से रूठे हुए नेता निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। गत दिनों भाजपा ने 48 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। फिर भी निर्दलीय धार नगरपालिका के चुनाव में टक्कर दे रहे हैं।
सबसे चर्चित गुना जिले की राघोगढ़ नगर पालिका के लिए भी मतदान चल रहा है। यह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का गढ़ है। अभी तक भाजपा इस किले को भेद नहीं पाई है।

इन जगहों पर हो रहा मतदान

– गुना जिले की नगर पालिका राघौगढ़-विजयपुर
– बड़वानी जिले की बड़वानी, सेंधवा, खेतिया, पानसेमल, पलसूद, राजपुर, अंजड़
– धार जिले की धार, मनावर एवं पीथमपुर
– अनूपपुर जिले की जैतहरी
– खंडवा जिले की ओंकारेश्वर
– धार जिले नगर परिषद धरमपुरी
– धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में मतदान चल रहा है।

कितने मतदाता करेंगे वोट

इन चुनावों में प्रदेश की 19 निकायों के 343 वार्ड के लिए 720 मतदान केंद्र में वोटिंग कराई जाएगी. इसमें पुरूष मतदाता 2 लाख 60 हजार 301, महिला मतदाता 2 लाख 46 हजार 969 और 38 अन्य मतदाता शामिल हो रहे हैं।