April 26, 2024

24 घंटे से रेस्क्यू आॅपरेशन जारी, चीन ने रातोंरात 131 लोगों की टीम भेजी

ब्रह्मास्त्र ल्हासा

तिब्बत में एवलांच की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई। स्टेट मीडिया के मुताबिक हादसा तिब्बत के दक्षिण-पश्चिमी इलाके न्यिंगची शहर में डोक्सोंग ला सुरंग के पास हुआ। चीनी सरकार ने घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम भेजी है। जो मृतकों के शवों को बाहर निकाल रही है। साथ ही लापता लोगों की तलाश में जुटी है। मंगलवार रात 8 बजे के करीब हुए हादसे के बाद कई वाहन और लोग डोक्सोंग ला सुरंग के पास फंसे हुए हैं। रेस्क्यू आॅपरेशन के 24 से ज्यादा घंटे बीत चुके हैं। लोकल अधिकारियों ने बताया कि अभी यह पता नहीं लग पाया है कि कितने लोग लापता हैं।
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही 131 लोगों के सुरक्षा दलों और 28 वाहनों को बचाव कार्य के लिए भेजा गया था।