April 26, 2024

ब्रह्मास्त्र  मुंबई

गोवा-मुंबई हाईवे पर गुरुवार सुबह दो सड़क हादसे हुए। कणकवली के पासे एक प्राइवेट बस के पलटने से 13 पैसेंजर्स की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बस में 36 लोग सवार थे। उधर, एक कार और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, इसमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है।

पहला हादसा: 13 लोगों की मौत
गोवा-मुंबई हाईवे पर कणकवली के पास एक प्राइवेट बस पटल गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान 9 अन्य लोगों की मौत हो गई। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। बस में 36 लोग सवार थे। शुरूआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ है।

दूसरा हादसा: बच्चे समेत 9 लोगों की मौत
मुंबई-गोवा हाईवे पर आज सुबह 5 बजे एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक 4 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी अपने रिश्तेदार के निधन पर शोक सभा में शामिल होकर रत्नागिरी लौट रहे थे।