March 29, 2024

भोपाल। तीन दिन की राहत के बाद मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। राजधानी भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत प्रदेश के दूसरे शहरों में पारे में गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। अगले तीन दिन के दौरान भोपाल और इंदौर में रात का पारा 4 डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठंड और बढ़ जाएगी।
मौसम वैज्ञानिक वाहिद खान ने बताया उत्तर भारत में 3 दिन पहले पहुंचा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस वहां से गुजर चुका है। इस कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। वहां बर्फ पिघलने के बाद मध्यप्रदेश में बर्फीली हवा आई। अब हमारे यहां हवा का रुख बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गया।

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश… इसी से बढ़ी ठंड

जम्म-कश्मीर में इस सीजन की पहली तेज बर्फबारी और बारिश हुई। जम्मू-श्रीनगर हाईवे भूस्खलन से बंद है। देवी धाम में सेवा भी रुक गई है। पटनीटॉप, नत्थाटॉप, गुलमर्ग और पहलगाम में स्कीइंग शुरू हो गई है। सेब किसान खुश हैं। 10 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। फोटो शनिवार को शोपियां में हुई बर्फबारी का।
जम्म-कश्मीर में इस सीजन की पहली तेज बर्फबारी और बारिश हुई। जम्मू-श्रीनगर हाईवे भूस्खलन से बंद है। देवी धाम में सेवा भी रुक गई है। पटनीटॉप, नत्थाटॉप, गुलमर्ग और पहलगाम में स्कीइंग शुरू हो गई है। सेब किसान खुश हैं। 10 जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। 18 जनवरी तक ठंड से राहत नही मिलेगी।
मध्यप्रदेश में 20 जनवरी से बादल छाने लगेंगे। सबसे ज्यादा छतरपुर और जबलपुर में बादल छाएंगे। भोपाल-इंदौर में इस दौरान दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ सकता है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाने से दिन का पारा गिरेगा, जबकि रात का पारा चढ़ जाएगा।