April 25, 2024

 

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आदर्श हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वामी विवेकानंद को जरूर पढ़ना चाहिए। मैं पढ़ता हूं, इससे मुझे रोजाना नए काम करने की प्रेरणा मिलती है।
वह यहां राष्ट्रीय युवा दिवस पर आरएपीटीसी मैदान महेश गार्ड लाइन में सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में बच्चों से बात कर रहे थे। इंदौर में सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में चार हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न संस्थानों और संंगठनों में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देशभर में सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।