April 26, 2024

 

इंदौर। पिछले दो दिनों से शहर में शादी का असर कुछ कम हुआ है। इससे शहरवासियों को ठिठुरन से राहत मिली है। दो दिन पहले तक जा तापमान 10 डिग्री के नीचे बने हुए थे रात का तापमान 10 डिग्री से अधिक दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं शुक्रवार – शनिवार को धूप खिली और हवाओं की दिशा पूर्वी होने के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी दिखाई दी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे में शहर में हवाएं अधिकतम 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। वहीं शनिवार सुबह शहर में हवाएं शांत रही। शनिवार सुबह हल्की धुंध दिखाई दी और दृश्यता 2000 मीटर तक दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन शहर में तापमान सामान्य के आसपास बने रहेंगे। हिमालय क्षेत्र में पाश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी इसके बाद तापमान में गिरावट दिखाई देगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में भी ठंड का असर अधिकांश इलाकों में दिखाई दे रहा है मध्य प्रदेश के कई इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विज्ञनियों के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। ऐसे में शनिवार से हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। इस पाश्चिमी विक्षोभ के असर से अभी तापमान में 1 से 2 दिन हल्की बढ़ोतरी दिखाई देगी।