April 26, 2024

राजगढ़। बहुत हुआ है शोषण अब हमें बचालो मामाजी।। ये गाना सुनने में जितना अनोखा है, उतना ही अनोखा है गाने का कारण। दरअसल, मध्यप्रदेश के राजगढ़ में संविदा स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इसी दौरान एक कर्मी संविदा कर्मी डॉक्टर आजम खान ने अपनी बात सीएम तक पहुंचाने के लिए गाने का सहारा लिया। जिसमें वह कह रहा है कि हमें संविदा जैसे दलदल से बाहर निकालिए, हमारा बहुत शोषण हुआ, अब हमें बचा लो मामा जी। कर्मी अनोखे अंदाज में सीएम शिवराज सिंह चौहान से मदद की गुहार लगाते हुए उन्हें अपना दर्द सुना रहा है।
खान ने कुछ इस तरह गाना गाया –

संविदा के दलदल से हमें बाहर निकालो मामाजी।
बहुत हुआ है.शोषण अब हमें बचालो मामाजी।।
मैं संविदाकर्मी हूं और शोषण मेरा होता है।
ऐसी हालत देखकर अब तो दिल भी मेरा रोता है।।
तनख्वाह इतनी कम मिलती न घर का गुजारा होता है।
महंगाई से हम भी परेशान, खर्चा पूरा न होता है।।
इनसे पीछा छूटे हमारा, नियमित कर दो मामाजी।
बहुत हुआ है शोषण, अब तो हमें बचालो मामाजी।।
संविदा के दलदल से हमें बाहर निकालो मामाजी।
बहुत हुआ है शोषण अब तो हमें बचालो मामाजी।।
इस दौरान जिसने वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाते हुए खान के इस तरीके को सराहने लगे।