April 19, 2024

पति वापस पाने थाने के लगा रहा चक्कर
ब्रह्मास्त्र प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से पति-पत्नी के बीच विवाद का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस विवाद का कारण लूडो गेम है। यहां पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मकान मालिक के साथ लूडो और ताश खेलने में इतना खो गई कि रुपयों के साथ-साथ खुद को भी दांव पर लगा दिया और हार गई। पति ने कहा कि वह जयपुर में दिन-रात मेहनत करके अपनी सारी कमाई पत्नी के पास भेजता रहा। कभी हिसाब नहीं मांगा इसलिए उसे पता भी नहीं चला।

इस बात की जानकारी जब महिला के पति को हुआ तो, वह घर लौट आया। और अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए पुलिस थाने का चक्कर लगा रहा है। इसके साथ ही उसने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। इधर अब पत्नी ने पति पर जुए का आदी होने का आरोप लगा दिया है। साथ ही उसने कहा कि उसे ऐसी कोई आदत नहीं है।

दरअसल मामला प्रतापगढ़ जिले के देवकाली का है, जहां एक पति उमेश और उसकी पत्नी रेणु किराए का मकान लेकर रहते थे। यहां उमेश ने अपनी पत्नी रेणु पर लूडो के खेल की आदी होने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने कहा कि लूडो का एक गेम हारने के बाद उसकी पत्नी रेणू घर के मालिक के साथ रहने लगी है। महिला के पति की शिकायत के अनुसार वह छह माह पहले काम के सिलसिले में जयपुर चला गया था। इस दौरान वह पैसे घर भेजता रहा, इधर लूडो की आदी उसकी पत्नी ने सभी पैसे जुए पर खर्च कर दिए।

रेणु के पति ने दावा किया कि पैसे खत्म होने के बाद, उसने खुद को लूडो पर दांव लगाया और हार गई। पति के मुताबिक महिला अब मकान मालिक के साथ रहने लगी है। पति ने बताया कि उसने उसे छोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वह ऐसा करने के लिए तैयार नहीं है।