April 18, 2024

देवास। पति महिदपुर गए हुए थे, पत्नी घर का ताला लगाकर उनकी माँ से मिलने 20 नवंबर शाम को मुखर्जी नगर गई थी। पड़ोस में रहने वाली महिला ने शुक्रवार सुबह फोन करके सूचना दी की उनके घर का मैन गेट का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद महिला उसकी बहन के साथ ग्रीन वैली उनके मकान में पहुंची, घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। महिला ने अलमारी का सामान देखा तो उसमें सोने की चेन, सुई धागा, कान के टॉप्स, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की हाथ की चेन अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। फरियादी महिला ने बताया कि करीब 2 से ढाई लाख रूपयों की चोरी हुई है। मामले को लेकर महिला ने बीएनपी थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ोसूना मकान देख अज्ञात चोरों ने ग्रीन वेली स्थित एक मकान में चोरी कर सोने व चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मकान में रहने वाले सुनील मालवीय व उनकी पत्नी आए और घर में देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। इस संबंध में सुनील मालवीय ने बताया कि वह गत 20 नवंबर को महिदपुर गए हुए थे। उनकी पत्नी वर्षा मालवीय उनकी माँ से मिलने मुखर्जी नगर गई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। शुक्रवार सुबह हमारे पड़ोस से रानी गैहलोत ने मैन गेट का ताला टूटा हुआ है इसकी सूचना दी थी। जिस पर उनकी पत्नी उनकी बहन को लेकर घर पर आई, जहां अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था, अलमारी से सोने की चेन, सुई धागा, कान के टॉप्स, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की चेन गायब थी। घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया था। वर्षा मालवीय ने बताया कि सभी आभूषण करीब 2 से ढाई लाख रूपए के थे। मामले को लेकर फरियादी महिला ने बीएनपी थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।