शंकालू पति ने चाकू से कर दिया हमला

उज्जैन। रातभर से विवाद कर रहे पति ने सुबह होने पर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पति भाग निकला था। महिला को मेडिकल के लिये अस्पताल लाया गया।
कंचनपुरा में रहने वाली 3 बच्चों की मां सुनिता पति जितेन्द्र मालवीय 36 वर्ष प्रायवेट काम करती है। पति ड्रायवरी करने करता है। वह आए दिन शंका कर सुनीता से विवाद करता है। रात में भी उसने जमकर विवाद किया, बुधवार सुबह सुनीता अपने काम पर जाने के लिये तैयार हुई तो पति ने उसे जाने से मना किया, जिसको लेकर फिर से दोनों मे विवाद हो गया। पति ने घर में रखा चाकू उठाया और तीन वार कर दिये। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पति घर से भाग निकला। पुलिस महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंची। महिला के बयान लेकर पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

Author: Dainik Awantika