April 20, 2024

ठंडक का अहसास होते ही गर्म कपड़े
दउजज्जैन/ मौसम में आज से बदलाव दिख रहा है और अब ठंड का आरंभ हो गया है। घर की ग्रहणियों ने भी गर्म कपड़े निकाल कर रख दिए हैं। कूलर पंखे और एसी बंद करने का समय अब आ गया है। रजाई ओढ़ कर सोने का मौसम भी अब आने वाला है।
शहर के आसमान से जैसे कि बादल छटे उसके बाद ठंड का आभास होने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी अब खत्म होते दिखाई दे रहा है। दिन और रात के तापमान में भी गिरावट देखी गई है। मौसम के इस बदलाव ने ठंड आने का एहसास करा दिया है। घरों की ग्रहणियों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिए हैं। दिखावे की स्थिति भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है कि पहले कोई पहने हुए गर्म कपड़े दिखे जबही गर्म कपड़े पहनना है। यह स्थिति अब नहीं रही है। घरों में यहां तक कि ऑफिसों में भी अब पंखे कूलर और एसी बंद होते नजर आ रहे हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के गर्म कपड़े तो निकल भी चुके हैं। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए मरीजों की संख्या भी जिला अस्पताल में लगातार बढ़ रही है। खासकर सर्दी जुखाम बुखार और यहां तक कि सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की तादाद बढ़ रही है। उधर निजी अस्पतालो में भी बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने भी अपने स्टाफ में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है। गले में मफलर और स्वेटर पहने लोगों का दिखना भी अब शुरू हो जाएगा।