April 19, 2024

ब्रह्मास्त्र सिडनी
टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला हारने के साथ ही श्रीलंका का सफर थम गया। इस बीच खबर आ रही है कि श्रीलंकाई टीम के एक खिलाड़ी दनुष्का गुनाथिलका को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि श्रीलंकाई टीम बगैर गुनाथिलका के ही घर वापस लौटी है। गुनाथिलका को सिडनी में गिरफ्तार किया गया। टी20 विश्व कप में श्रीलंका की टीम ने अपने सफर का अंत सुपर 12 में चौथे नंबर पर रहते हुए खत्म किया।