April 25, 2024

इंदौर। प्रदेश में कई जिलों को पूरी तरह से अनलॉक कर दिया गया है। अब इंदौर भी पूरी तरह अनलॉक कर दिया गया है। इसके संबंध में निर्णय शुक्रवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया है। आदेश में सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शहर को खोलने की अनुमति दी गई है।बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने कोविड प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की मौजूदगी में कहा, शहर में अब पॉजिटिविटी रेट बहुत कम हो गया है। इस कारण बाजारों को खोलना चाहिए। इस पर जिला प्रशासन ने भी सहमति दी है, लेकिन कुछ गतिविधियां अभी प्रतिबंधित रहेगी। स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्था नहीं खुलेंगे इन संस्थानों में अभी ऑनलाइन क्लासेस चल सकेंगी।स्विमिंग पूल, शॉपिंग मॉल खुल सकेंगें किंतु शॉपिंग मॉल के अंदर प्होले जोन, फूड जोन सिनेमा घर आदि बंद रहेंगें। सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शहर को खोलने की अनुमति दी। इसका विस्तृत आदेश कलेक्टर मनीष सिंह जारी किए।

  • सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेंगे होटल चालू टेक अवे -और होम डिलेवरी
  • स्कूल कॉलेज शैक्षणिक संस्थाएं कोचिंग क्लास प्रतिबंधित
  • खुलेंगे शॉपिंग मॉल लेकिन प्लीज जो सिनेमा आदि बंद
  • धार्मिक स्थल पर एक समय में 4 से अधिक व्यक्ति नहीं
  • विवाह में दोनों पक्ष अधिकतम बीच की अनुमति
  • प्रत्येक रविवार को हराने का जनता कर्फ्यू
  • रोजाना रात 11:30 से सुबह 6:00 तक नाइट कर्फ्यू
  • जिम्नेशन में 50% क्षमता से हो सकते संचालित
  • सभी निजी कार्यालयों में 50% स्टॉप रह सकेगा
  • सैलून में अधिकतम 50% क्षमता से हो सकेगा संचालित–वेटिंग रूम में बैठाना प्रतिबंधित
  • बीपीओ नाइट शिफ्ट हो सकती संचालित