April 25, 2024

– फूल प्रसाद की दुकान को लेकर हुआ विवाद

उज्जैन। बीती रात 12 बजे हरसिद्धि चौराहा पर दो पक्षों के बीच फुल प्रसाद की दुकान लगाने की बात पर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर तलवार से हमला कर दिया। 3 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि हरसिद्धि चौराहा पर हार फूल की दुकान लगाने वाले दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसको लेकर रवि भोई, रोहित कहार, गणेश का हार और विनय काला ने तलवार से राजेश व्यास, रेखा व्यास और मोनू जाधव पर तलवार से हमला कर दिया। तलवारबाजी की जानकारी लगते ही महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गंभीर रूप से घायल हुए तीनों लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि राजेश व्यास पंडिताई का काम करते है। हमलावरों का कहना था कि उनकी दुकान पर ही हरफूल प्रसाद की खरीदारी करना होगी। व्यास परिवार भी दुकान लगाता है जिसको लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। मामले में हमलावरों के खिलाफ प्राणघातक हमले की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी आरोपी मौके से भाग निकले थे जिनकी तलाश की जा रही है।